अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी व सम्मान समारोह आयोजित

Share

जौनपुर
सामाजिक एवं रचनात्मक संस्था सद्भावना क्लब जौनपुर के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन बैंकर्स प्लाजा, सुतहटी चौराहा पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद मौर्य ने की।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूनम यादव (ब्लॉक प्रमुख करंजाकला) तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती कंचन पांडेय (चौकी प्रभारी शकर मंडी) रहीं। मुख्य अतिथि पूनम यादव ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है और महिला सशक्तिकरण के लिए समाज को आगे आकर कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर रजनी साहू (योगा ट्रेनर), रागनी मौर्या (अवर अभियंता नगर पालिका परिषद जौनपुर) तथा ममता मौर्या (सभासद हरखपुर) सहित कई महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रितेश गुप्ता द्वारा ईश वंदना से शुरू हुआ।
कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर्स ने किया, जबकि कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती आदर्श वर्मा रहीं।
इस अवसर पर श्रीमती रेनू बैंकर्स, श्रीमती शशिकला साहू, सुश्री गुंजा त्रिपाठी,अस्मा ज़हरा,मर्ज़ीया ज़हरा,निवर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद रजा खान, पूर्व अध्यक्ष श्रवण साहू, डॉ. एम.पीबरनवाल, हफीज शाह , आशीष गुप्ता, सचिव हर्ष माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष विनीत गुप्ता, जियाराम साहू,विजय अग्रवाल, अखिलेश अग्रहरि,ताहिर कादरी सोनू , अभिनंदन त्रिपाठी, असगर मेहंदी खान,अमित गुप्ता,शाहबाज़ खान, डॉ नागेंद्र यादव, रविकांत जायसवाल,अमित निगम,अखिलेश अग्रहरी,अंश मौर्या आर्यन मौर्या सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में कार्यक्रम का आभार श्रीमती आदर्श वर्मा ने व्यक्त किया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें