कृतिदेव यहां अटल जी ने देश को हमेशा राजनीति से ऊपर रखा : गिरीश

Share

साहित्य के अमूल्य निधि थे भारत रत्न अटल जी : सुरेन्द्र

जौनपुर

पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर बुधवार को नगर के होटल रिवर व्यू में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि भारत रत्न स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी जी की शख्सियत बेजोड़ थी। राजनैतिक क्षेत्र में अटल जी को महारत हासिल थी। उन्होंने हमेशा पार्टी के कार्यकर्ताओं को सर्वोपरि स्थान दिया। उनका कहना था कि पार्टी ताला है तो पार्टी के कार्यकर्ता ही चाबी हैं। अटल जी ने देश को हमेशा राजनीति से ऊपर रखा। उन्होंने कहा कि पहली बार वाजपेयी जी की सरकार ने सीमा पर शहीद होने वाले सैनिकों के शव को सम्मानपूर्वक घर पहुंचाने की जो परिपाटी शुरू की थी वह आज भी जारी है। कारगिल युद्ध के समय शहीद सैनिकों के उनके स्वजनों को पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी आवंटित करने तथा नौकरी देने जैसी योजनाएं भी वाजपेयी सरकार ने शुरू की थी। यह शहीदों के प्रति सम्मान और उनके परिवारों के कल्याण के प्रति एक बड़ी पहल थी। उन्होंने कहा कि अटल जी ने राजनैतिक क्षेत्र में जो आयाम तय किए थे, सब कार्यकर्ताओं को प्रेरणा का स्रोत दिए उससे प्रेरणा लेकर हम सब कार्यकर्ताओं को काम करने की आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि अटल जी 1999 से 2004 तक बतौर प्रधानमंत्री, पूर्ण कार्यकाल पूरा करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे। अटल जी भारतीय जनता पार्टी के सह-संस्थापकों में से एक और वरिष्ठ नेता थे। वे हिंदू राष्ट्रवादी स्वयंसेवी संगठन आरएसएस के सदस्य और हिंदी कवि और लेखक भी थे। पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व बहुत विशाल व अलौकिक था। साहित्य के वे अमूल्य निधि थे। वे सरल स्वभाव के थे। उनकी बाल सुलभ वाणी थी। बातों से वे गुदगुदाते थे। आने वाली पीढ़ियां उनको याद करेगा। अमित श्रीवास्तव व सुरेन्द्र जायसवाल व विकास ने कहा कि अटल जी लोकतंत्र पर विश्वास करते थे। राष्ट्रवादी कवि हृदय अटल जी ने लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए जो उदाहरण पेश किए थे वो हम सबके लिए अनुकरणीय है। इससे पूर्व उपस्थित लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर अटल जी को नमन किया। मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव सहित मंचासीन भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह, पूर्व विधायक बांकेलाल सोनकर, डीसीएफ के चेयरमैन धनंजय सिंह, सुरेन्द्र सिंघानिया, पीयूष गुप्ता आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। संचालन पूर्व मण्डल अध्यक्ष उत्तरी विकास शर्मा ने किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री प्रतिनिधि अजय सिंह, नगर अध्यक्ष दक्षिणी डा0 कमलेश निषाद, सारिका सोनी, प्रशान्त सिंह दीपक, उपेन्द्र तिवारी, धर्मेन्द्र मिश्रा, मिडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, राजकेशर पाल, श्याम मोहन अग्रवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल, ब्रह्मेश शुक्ला, गिरीश सिंह पप्पू, रविन्द्र सिंह राजू दादा, सुनील यादव मम्मन, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, मनोज तिवारी, अतुल सिंह मुन्ना, राहुल निषाद, मनीष अस्थाना, सिपिन सिंह सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें