खेतासराय में कबाड़ की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान फायर ब्रिगेड कर्मियो की कडी मेहनत से बुझी आग बडा हादसा होने से बचाया

Share

जौनपुर

खेतासराय कस्बे के चौधरी मार्केट के सामने स्थित एक कबाड़ की दुकान में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना
जब पास की चाय की दुकान चलाने वाले राजेश यादव ने कबाड़ की दुकान से आग की लपटें उठती देखीं। उन्होंने तत्काल दुकान मालिक को सूचना दी।
सूचना मिलते ही कबाड़ दुकान के मालिक फाजिल पुत्र मरहूम समीम, निवासी जोगियाना, मौके पर पहुंचे और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की कुल चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, जिनमें एक खुदौली, दो जौनपुर और एक बदलापुर से पहुंची।
दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की वजह से दुकान में रखा कबाड़ पूरी तरह जलकर खाक हो गया। दुकान मालिक फाजिल के अनुसार आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, लेकिन अनुमानित रूप से करीब 7 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
मौके पर दमकल विभाग के 17 से 18 कर्मचारी मौजूद रहे, वहीं स्थानीय पुलिस भी स्थिति पर नजर बनाए रही। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से आसपास की दुकानों और रिहायशी इलाकों को बड़ी क्षति से बचा लिया गया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें