बादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के स्टॉपेज के लिए जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने रेल मंत्री को दिया ज्ञापन

Share

जौनपुर

जिले के बादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग को लेकर जौनपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद बाबू सिह कुशवाहा ने केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सांसद ने मुंगराबादशाहपुर के नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को रखते हुए स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की आवश्यकता बताई, जिस पर केंद्रीय रेल मंत्री ने बादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन स्टॉपेज का आश्वासन दिया है।
उल्लेखनीय है कि मुंगराबादशाहपुर के नागरिक काफी समय से रेलवे स्टेशन पर नीलांचल एक्सप्रेस,अर्चना एक्सप्रेस,गरीब रथ सहित कई ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग कर रहे हैं। पत्र में लिखा कि इन ट्रेनों का ठहराव से लाखों की आबादी को इसका लाभ मिलेगा साथ ही बादशाहपुर रेलवे की आय बढ़ने के साथ-साथ क्षेत्र में विकास की गति भी तेज वृद्धि होने की संभावना है और भारत सरकार के मेक इन इंडिया अभियान के तहत सीडा (सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र )औद्योगिक गतिविधियों गति मिलेंगी। लेकिन पर्याप्त ट्रेनों का ठहराव न होने के कारण यात्रियों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
नागरिकों का कहना है कि यदि बादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर अधिक ट्रेनों का स्टॉपेज होगा तो यात्रियों को सुविधा मिलेगी, वहीं रेलवे विभाग को भी राजस्व में वृद्धि होगी। इसी मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष तमजीद अशरफ सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने सांसद बाबू सिंह कुशवाहा को मांग पत्र सौंपा था।
इसी मांग पत्र के आधार पर ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर मुंगराबादशाहपुर के नागरिकों की समस्याओं से अवगत कराया। रेल मंत्री ने मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए बादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के स्टॉपेज का आश्वासन दिया

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें