• Thu. Mar 19th, 2026

    खुटहन पुलिस टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में 01 शातिर गो-तस्कर को लगी गोली, घायल सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से स्वीफ्ट कार, 01 देशी तमंचा, 02 खोखा कारतूस व नगदी बरामद

    BySatyameva Jayate News

    Dec 18, 2025
    Oplus_16908288
    Share

    जौनपुर
    पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में दिनांक- 17.12.2025 को थानाध्यक्ष व क्राइम टीम के कर्मचारी मरहट पुलिया पर मिले। पुलिस टीम द्वारा अपराध के संबंध में चर्चा के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि बिना नंबर की एक कार गभिरन की तरफ से मरहट पुलिया की तरफ आ रही है, उक्त सूचना के क्रम में घेराबन्दी कर आने वाले वाहनों की चेकिंग की जाने लगी, कुछ समय पश्चात एक कार बिना नंबर की आती दिखाई दी, जिसे चेकिंग टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया किन्तु संदिग्धों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया, पुनः घेराबन्दी की गई, संदिग्धों द्वारा भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर फायर किया गया, पुलिस टीम की आत्मरक्षा जवाबी कार्यवाही में बदमाश रोहित यादव पुत्र रामधारी यादव निवासी ग्राम घुघुरी सुल्तानपुर, थाना सरपतहाँ, जनपद जौनपुर गोली लगने से घायल हो गया एवं 01 संदिग्ध फरार हो गया, पुनः पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर फरार अभियुक्त साजिद पुत्र अबरार अहमद निवासी पटैला थाना खुटहन जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। घायल गो-तस्कर को ईलाज हेतु सरकारी वाहन से सीएचसी खुटहन भेजा गया। जहाँ से घायल बदमाश के बेहतर ईलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया
    गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
    1.रोहित यादव पुत्र रामधारी यादव निवासी ग्राम घुघुरी सुल्तानपुर, थाना सरपतहाँ, जनपद जौनपुर(घायल)*

    1. मु0अ0स0 – 652/21 धारा 3/5A/8 गौ हत्या व 11 पशु क्रुरता अधि0नि0 व धारा 307 भा0द0वि थाना कोतवाली जनपद बाराबंकी
    2. मु0अ0स0 -264/19 धारा 3/5A/8 गौ हत्या व धारा 307 भा0द0वि थाना बरहज जनपद देवरिया
    3. मु0अ0स0 -292/2019 धारा 3(1) गैगस्टर एक्ट थाना बरहज जनपद देवरिया
    4. मु0अ0स0 -122/21 धारा 3/5A/8 गौ हत्या व 11 पशु क्रुरता अधि0नि0 थाना तरबगंज जनपद गोंडा
    5. मु0अ0स0 -144/23 धारा 3/5A/8 गौ हत्या व धारा 307 भा0द0वि थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर
    6. मु0अ0स0- 622/23 धारा 3/5A/8 गौ हत्या व 11 पशु क्रुरता अधि0नि0 थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर
    7. मु0अ0स0-216/2025 धारा 2(b)(xi), 2(b)(xv), 3(1) उ० प्र० गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर
    8. मु0अ0सं0 354/23 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर
    9. मु0अ0सं0 355/23 धारा 120वी,420 भा0द0वि0 थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर
    10. मु0अ0स0-414/23 धारा 279,304A,337,338 भा0द0वि थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर
    11. मु0अ0स0- 150/18 धारा 3/5/8 गौ हत्या व 11 पशु क्रुरता अधि0नि0 थाना सजेती जनपद दक्षिणी कमिश्ररेट कानपुर नगर
    12. मु0अ0स0- 494/2023 धारा 3/5A/8 गौ हत्या व 11 पशु क्रुरता अधि0नि0व 429 भा0द0वि थाना घोसी जनपद मऊ
    13. मु0अ0स0- 0391/2024 धारा 3(1) गैगस्टर एक्ट थाना घोसी जनपद मऊ
    14. मु0अ0स0- 84/2022 धारा 3/5A/8 गौ हत्या व 11 पशु क्रुरता अधि0नि0व खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर
    15. मु0अ0स0 -32/23 धारा 174A भा0द0वि0 थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर
    16. मु0अ0स0 -375/25 धारा 109(1) बी0एन0एस0 व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खुटहन जौनपुर
      2.साजिद पुत्र अबरार अहमद निवासी पटैला थाना खुटहन जनपद जौनपुर
    17. मु0अ0स0 -375/25 धारा 109(1) बी0एन0एस0 व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खुटहन जौनपुर

    बरामदगी का विवरणः-

    1. एक स्वीफ्ट कार सफेद रंग की बिना नम्बर प्लेट की
    2. एक तमंचा .315 बोर , दो खोखा कारतूस .315 बोर,
    3. 950 रुपया नगद

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *