
चाईनीज मांझा से बचाव के लिए पुल के ऊपर लगवाया गया तार।

जौनपुर-जनपद के शास्त्री पुल पर र्चाइनीज मांझा की चपेट में आने से एक अध्यापक की गला कटने से मौत हो गया।इस प्रकार की घटना पुरे जनपद को दहलाकर रख दिया।चाईनीज मांझा की इस घटना की जानकारी होते ही सदर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने अपने प्रतिनिधि मनोज मौर्या को तत्काल नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार से बात करके शास्त्री पुल तथा सद्भावना पुल के ऊपर लोहे का तार लगाने को कहां ताकि भविष्य में पुल के ऊपर किसी भी व्यक्ति को चाईनीज मांझा के चलते किसी प्रकार की कोई घटना नहीं हो सके और इस पुल से आने-जाने वाले लोगों को राहत मिल सके।सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि इस दौरान जनपद के उच्च अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहां की पूरे जनपद में जहां भी चाइनीज मांझा बेचे जा रहे हैं।उन सभी दुकानदारों को चिन्हित करते हुए कार्यवाही करने का निर्देश दिया। ताकि जनपद में किसी और व्यक्ति के साथ इस प्रकार की घटना ना हो सके।













