जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के कबूलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान अमन गौतम (25) पुत्र हवलदार, निवासी लाडनपुर थाना जफराबाद के रूप में हुई है। वहीं घायल अतुल चौहान (35) पुत्र मदन चौहान, निवासी सामोपुर थाना जफराबाद का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, अतुल चौहान गैस सिलेंडर भरवाने जा रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।


