• Sat. Mar 21st, 2026

    जब भी जौनपुर के कार्यकर्ताओ को जरूरत होगी आधी रात मे भी उनके लिए उपलब्ध रहुगा: ए के शर्मा

    BySatyameva Jayate News

    Oct 26, 2024
    Share

    जौनपुर: भाजपा के सीहीपुर स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता मे एक परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसके मुख्य अतिथि के रूप मे ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एव जिला प्रभारी मंत्री ए के शर्मा एव विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी अशोक चौरसिया रहे। सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया।

    मुख्य अतिथि ए के शर्मा ने कहा कि विपक्षी पार्टियां परिवारवादी पार्टियां हैं, भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ता की पार्टी है। भाजपा में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है। जब भी आपको जरूरत होगी आधी रात मे भी जौनपुर के कार्यकर्ताओ के लिए उपलब्ध रहुगा, अयोध्या में राम, नौजवानों को काम, किसानों को सही दाम, महिलाओं का सम्मान यही हमारा मूल मंत्र है। हमारी पार्टी राष्ट्र सर्वोपरि के लिए कार्य करती है, बाकी पार्टियां वोट बैंक की राजनीति करते हैं। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत मजबूती के साथ खड़ा है। भारत को विकसित बनाने के लिए मोदी लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से आवाहन किया भारत माता अखंड बने, राष्ट्र मजबूत हो, भारत विकसित बने, लक्ष्मी जी हमेशा कमल के फूल पर बैठकर आती है कभी भी पंजा और साइकिल पर बैठकर नहीं आती। इसलिए आप लोग मोदी और भाजपा के साथ मजबूती से खड़े रहे। विपक्ष देश में बांग्लादेश जैसे हालात बनाने की घोषणा कर रहा हैं जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के घोषणा पत्र को देखकर उनकी सोच का अंदाजा लगाया जा सकता है कश्मीर में फिर से पुरानी व्यवस्था बहाल करने की घोषणा करने वाली राजनीतिक पार्टी के नेता देश का भला कभी नहीं कर सकते है। उन्होने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कमजोर मन से नहीं बल्कि मजबूत मन के साथ संगठन के कार्य में जुटे, क्योंकि बीजेपी की ताकत उसके कार्यकर्ता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चलने वाली सरकार की प्राथमिकता है उत्तर प्रदेश में बेहतर-कानून का राज कायम करने की हमारी सरकार ऐसे तत्वों पर जो गैरकानूनी काम करते हैं, अराजकता करते हैं, जिनकी समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता पाई जाती है, कठोर कार्रवाई कर रही है। 

    विशिष्ट अतिथि के रूप मे जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने कहा कि देश की लगभग 1,500 छोटी-बड़ी पार्टियों में भाजपा इकलौती पार्टी है, जो संगठन के संविधान के अनुसार चलकर प्रजातांत्रिक मूल्यों को जीते हुए चल रही है। भाजपा ही एकमात्र ऐसा संगठन है, जिसमें हरेक कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित एवं लोक कल्याणकारी कार्यों की बदौलत आज संगठन विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना है। इस गौरव में जमीनी स्तर के हरेक कार्यकर्ता की अहम भूमिका है।

    जिलाध्यक्ष मछलीशहर रामविलास पाल ने आभार व्यक्त करते हुये कहा कि मै अपने प्रशासनिक जिला के कार्यकर्ताओं की तरफ से जौनपुर मे आपके आगमन पर स्वागत अभिनंदन करता हु।

    जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने स्वागत भाषण देते हुये कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। भारत के अंदर केवल भारतीय जनता पार्टी ही है जो कैडर आधारित पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी भारत की माटी से जुड़कर, भारत के महापुरुषों से लेकर भारत की आत्मा का प्रतिनिधित्व करते हुए राजनीतिक क्षेत्र में राष्ट्र सर्वोपरि के भाव के साथ कार्य करने वाली पार्टी है। इसलिए यह पार्टी न केवल वर्तमान में पूरे देश में अपना सर्वव्यापी स्वरूप बनाने में सफल हुई है, बल्कि सर्वस्पर्शी भी बनी है और समाज के हर एक तबके को अपने साथ जोड़ने में पार्टी ने अपनी इस यात्रा में सफलता पाई है।

    कार्यक्रम का संचालन सुशील मिश्र ने की। उक्त अवसर पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी विधायक गण रमेश सिंह बृजेश सिंह प्रिंसू अजय सिंह पीयूष गुप्ता सुनील तिवारी अमित श्रीवास्तव मनोज दुबे सुधाकर उपाध्याय
    संतोष सिंह संदीप सरोज धनंजय सिंह राजू दादा उमाशंकर सिंह जयेश सिंह संतोष मिश्रा मनोरमा मौर्य रामसूरत मौर्य कपिल मुनी धीरू सिंह सुनील यादव  आमोद सिंह रोहन सिंह जीतेन्द्र सिंह बेचन सिंह अनिल गुप्ता नरेन्द्र उपाध्याय अजय सरोज दिव्यांशु सिंह सुशांत चौबे अवनीश यादव नीरज मौर्य घनश्याम यादव मंडल प्रभारी गण मंडल अध्यक्ष गण उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *