बरसठी | थाना क्षेत्र के हंसिया गांव में आबकारी एक्ट के एक मामले में वांछित एक वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था।
पुलिस के अनुसार उक्त गांव निवासी मनोज बिंद (51) पुत्र मुन्नर बिंद के विरुद्ध वर्ष 2024 में आबकारी एक्ट के तहत दर्ज मामले में न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। विशेष अभियान के तहत उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार दुबे ने मय हमराही हेड कांस्टेबल अजय यादव के साथ दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।


