• Thu. Mar 19th, 2026

    कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत चार दिवसीय विराट किसान मेला, कृषि प्रदर्शनी एवं कृषि गोष्ठी का आयोजन

    BySatyameva Jayate News

    Sep 14, 2023
    Share

    जौनपुर

    कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा में किया गया। विराट किसान मेला में कृषि विभाग एवं इससे सम्बन्धित अन्य विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर अपने-अपने विभागों से संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी तथा सब्जियों एवं अन्य उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।
    कार्यक्रम के दूसरे दिन जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम व अन्य अतिथियों के द्वारा बारी-बारी से स्टॉलों का अवलोकन किया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। किसानों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी किसान मेले में दी जा रही जानकारी को ध्यान पूर्वक सुनते हुए अपने खेती में लागू करें। मेले में उपस्थित महिलाओं से कहा कि खेती के साथ-साथ पशुपालन, मधुमक्खी पालन व अन्य कृषि सम्बन्धी व्यवसाय से जुडे़, जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी साथ ही साथ देश की भी आमदनी बढ़ेगी क्योंकि भारत की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है।
    जिलाधिकारी ने कहा कि घर में कंपोस्ट खाद भी बन सकती हैं। केंद्र एवं राज्य की सरकार हमेशा किसान के हित के बारे में सोचती हैं। जनपद में 06 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत सहायता राशि दी जा रही है। 12000 हेक्टेयर में मिलेट्स की खेती की जा रही है। जनपद में मिलेट्स प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित हो रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि मिलेट्स की खेती पर किसान विशेष ध्यान दें, शासन की तरफ से जनपद में मिलेट्स के खरीदने के लिए क्रय केंद्र नामित कर दिया गया है।

            वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा डॉ0 सुरेंद्र कनौजिया के द्वारा किसानों को बताया गया कि बक्सा केंद्र पर किसानों के लिए अच्छी प्रजाति की नर्सरी डाली जाती है, कुक्कुट पालन भी किया जा रहा है और पराली प्रबंधन योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम भी संचालित किया जा रहे हैं।
           वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर सुरेंद्र प्रताप सोनकर ने वर्मी कंपोस्ट के महत्व पर जानकारी दी और कहा कि पौधों के वृद्धि और विकास के लिए जैविक खाद बहुत जरूरी है इसका प्रयोग सभी किसानों के द्वारा किया जाए।
         इस अवसर पर भोलानाथ मिश्र के द्वारा अपने अनुभव को साझा किया गया। उपनिदेशक कृषि हिमांशु पांडेय ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम का संचालन डिप्टी पीडी आत्मा डॉ0 रमेश चंद्र यादव के द्वारा किया गया।
          इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी के.के. सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार, पशु चिकित्साधिकारी डा. पवन कुमार, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी डा. स्वाती, अमित कुमार, पूर्व ब्लाक प्रमुख बक्शा जय प्रकाश सिंह राणा, प्रगतिशील किसान देवराज पाण्डेय, त्रिभुवन िंसह, सरिता सिंह, सन्ध्या सिंह, शुभाश्री सहित अन्य उपस्थित रहे।
    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ
    हजरत अली की शाहादत पर अली—अली, हाय अली की सदा से गूंज उठा शिराज—ए—हिंद

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *