• Sun. Aug 16th, 2026

    स्टार कूल प्वाइंट पर शान से फहराया तिरंगा

    Share

    जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रूहट्टा स्थित अमर उजाला कार्यालय के पास स्टार कूल प्वाइंट पर देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा। प्रतिष्ठान के मालिक सालिम खान ने पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के दौरान पूरा स्टाफ मौजूद रहा और सभी ने राष्ट्रगान के साथ देश के अमर वीरों को नमन किया। इस अवसर पर कर्मचारियों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। सभी ने देश की एकता, अखंडता और विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। तिरंगे के सम्मान में पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत नजर आया। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

    Tr

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *