• Thu. May 21st, 2026

    गैस आपूर्ति में अनियमितता पर एचपी गैस एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी

    Ashirwad IVF Centre JaunpurAshirwad IVF Centre Jaunpur
    Share

    जौनपुर। जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही ने बताया कि सोशल मीडिया पर “गैस संकट गहराया, सिलेंडर के लिए रातभर खड़े रहने को मजबूर ग्रामीण” शीर्षक से प्रकाशित समाचार का संज्ञान लिया गया है, जिसमें परियांवा गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को लंबी कतारों में खड़ा रहने तथा समय पर गैस सिलेंडर न मिलने का उल्लेख किया गया था।

    इस संबंध में एचपी गैस के विक्रय प्रबंधक से प्राप्त आख्या के आधार पर विकासखंड सिरकोनी अंतर्गत मेसर्स सावित्री एचपी ग्रामीण गैस वितरक, परियांवा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

    जांच में यह तथ्य सामने आया है कि एजेंसी संचालन में अनियमितताएं पाई गई हैं तथा प्रारंभिक स्टॉक और उपलब्ध स्टॉक में अंतर दर्ज किया गया है। इसके अलावा डिलीवरी के बाद प्रतिदिन डीएससी एवं ओटीपी अंकित करने की प्रक्रिया का पालन नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्टॉक में असंगति पाई गई।

    यह भी पाया गया है कि एजेंसी द्वारा 15 मई के बाद कोई नया गैस लोड प्राप्त नहीं किया गया है, जबकि वर्तमान में एजेंसी पर 1722 बुकिंग डिलीवरी के लिए लंबित हैं।

    जिला पूर्ति अधिकारी ने एजेंसी को निर्देशित किया है कि उपरोक्त सभी बिंदुओं पर 21 मई 2026 को अपराह्न 12:00 बजे तक स्थिति स्पष्ट करें, अन्यथा नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *