• Wed. May 13th, 2026

    आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता लोग भी जाएंगे अयोध्या श्री रामलला का दर्शन करने

    BySatyameva Jayate News

    Feb 11, 2024
    Share

    जौनपुर

    12 फरवरी दिन सोमवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ और साथ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इत्यादि वरिष्ठ नेता, श्री राम की नगरी अयोध्या में श्री राम लला का दर्शन करने हेतु जाएंगे। उक्त जानकारी मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर देखने को मिली। जिसके पश्चात आम आदमी पार्टी जौनपुर के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने भी फैसला लिया कि आम आदमी पार्टी जौनपुर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी जिलाध्यक्ष कि अध्यक्षता में अयोध्या हेतु प्रस्थान करेगा और मुख्यमंत्री, अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान के काफिले में शामिल होकर अयोध्या में श्री राम जी का दर्शन करेगा।
    उक्त कार्यक्रम कि जानकारी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने दिया और कहा कि पार्टी कि तरफ से कल वह भी जाएंगे अयोध्या श्री राम का दर्शन करने।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *