• Thu. Mar 19th, 2026

    मानव सेवा के उद्देश्य से की गयी है पूर्वांचल हॉस्पिटल की स्थापना: डा0 राघवेन्द्र प्रताप सिंह

    BySatyameva Jayate News

    Dec 15, 2023
    Share

    जौनपुर
    नगर के सिपाह मोहल्ले में शुक्रवार को पूर्वांचल हॉस्पिटल का उद्घाटन श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान पड़ाव वाराणसी के मंत्री डा0 एस पी सिंह ने किया। इस अस्पताल में हड्डी एवं महिला रोगियों का उपचार किया जायेगा। उद्घाटन समारोह में जिले पूर्व जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने भी शिरकत किया।
    अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ व बरिष्ठ सर्जन डा0 राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि हम लोग सर्वेश्वरी समूह से जुड़े हुए है। जिसका उद्देश्य ही है मानव की सेवा करना। मानव सेवा के उद्देश्य से ही इस चिकित्सालय की स्थापना किया गया है। हमारे यहां गरीब मजलूम मरीजों की सेवा किया जायेगा पूरी कोशिश होगा कि हमारे अस्पताल में आने वाला हर व्यक्ति का बेहतर इलाज किया जाय तथा वह पूरी तरह से संतुष्ट होकर घर जाय। इलाज के लिए अत्याधुनिक मशीने मंगायी गयी है। उन्होने कहा कि 50 वर्ष के ऊपर के लोगो को कमर दर्द, गांठ व जोड़ो में दर्द की शिकायत आती है ऐसे रोगो का मेरे द्वारा बेहतर इलाज किया जायेगा।
    स्त्री रोग विशेषज्ञ डा0 पल्लवी सिंह ने बताया कि मेरे पति हड्डी रोग के डाक्टर है तो मैं महिला रोग की स्पेशस्लिट हूं। गर्भवती महिलाओं को कोई परेशानी न हो इसको ध्यान में रखते हुए सभी जांच की मशीने मेरे अस्पताल में ही उपलब्ध है। जांच काफी किफायती दर पर की जायेगी जिससे मरीजों का शोषण हो सके ।

    45.4 करोड़ की लागत से बनेगा गठाना – ड़ड़वा गोमती नदी पर सेतु – गिरीश यादव
    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *