• Thu. Mar 19th, 2026
    Share

    बसपा प्रत्याशी श्रीकला ने जौनपुर सीट से किया नामांकन
    -एक तरफ धनंजय जेल से छूटे, दूसरी ओर उनकी पत्नी ने पर्चा दाखिल किया

    जौनपुरl बुधवार को अभिजीत मुहूर्त में दिन 11.30 बजे बसपा प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद धनंजय की पत्नी श्रीकला सिंह कलेक्ट्रेट पहुंचकर दो सेट में पर्चा दाखिल कियाl इससे पूर्व बरेली सेंट्रल जेल से सुबह लगभग 8 बजे धनंजय बाहर निकले l
    श्रीकला सिंह के साथ नामांकन करने के दौरान कुल पांच लोग थेl इनमें उनके अधिवक्ता बृजभूषण सिंह और प्रस्तावक ब्लॉक प्रमुख संतोष तिवारी के अलावा पीआरओ राजेश कुमार सिंह, बसपा के मंडल प्रभारी राम चंद्र गौतम, जिला अध्यक्ष संग्राम भारती रहे l
    बिना प्रदर्शन सादगी से श्रीकला के नामांकन दाखिले से प्रशासन, विपक्षी दल व मीडिया के लोग भी हैरान दिखे l दरअसल श्रीकला के पर्चा दाखिले की तारीख व शुभ घड़ी यानी मुहूर्त पहले से ही निर्धारित था l इसे गोपनीय इसलिए रखा गया था क्योंकि बढती भीड़ और बेहिसाब वाहनों, संख्या आदि के चलते निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अवहेलना होती और स्थिति अनियंत्रित भी हो सकती थी l

    मीडिया विभाग
    केंद्रीय चुनाव कार्यालय
    श्रीकला धनंजय सिंह
    लोकसभा 73, जौनपुर
    8005069777

    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ
    हजरत अली की शाहादत पर अली—अली, हाय अली की सदा से गूंज उठा शिराज—ए—हिंद

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *