हावड़ा, 13 जुलाई। मॉडर्न वीर रेज़ सिक्योरिटी फोर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के अंकुरहाटी स्थित नवीन शाखा का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में पश्चिम बंगाल सरकार की नगर विकास एवं नगर पालिका मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पॉल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन से समारोह की गरिमा और बढ़ गई।
सम्मानित अतिथि का जताया आभार
कंपनी प्रबंधन ने मंत्री अग्निमित्रा पॉल के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पर उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। प्रबंधन ने कहा कि उनका स्नेह, मार्गदर्शन और शुभकामनाएँ संस्था के लिए प्रेरणास्रोत हैं तथा इससे कंपनी को आगे बेहतर कार्य करने की ऊर्जा मिलेगी।

रोजगार और सुरक्षा सेवाओं पर रहेगा विशेष जोर
कंपनी प्रबंधन ने बताया कि मॉडर्न वीर रेज़ सिक्योरिटी फोर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण सुरक्षा सेवाएँ उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करना भी है। संस्था ने समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प भी दोहराया।
डायरेक्टर अमित सिंह बॉबी ने सभी लोगों का स्वागत व आभार प्रकट किया।
उद्घाटन समारोह में कंपनी के पदाधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य अतिथि तथा क्षेत्र के अनेक लोग उपस्थित रहे।


