• Mon. May 25th, 2026

    पत्रकारपुरम कॉलोनी के विकास को लेकर नगर आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण

    Share

    वाराणसी। गिलट बाजार स्थित पत्रकारपुरम कॉलोनी में रविवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के अनौपचारिक दौरे ने स्थानीय निवासियों और पत्रकारों के बीच उत्साह का माहौल पैदा कर दिया। इस दौरान उन्होंने कॉलोनी का निरीक्षण कर पत्रकारों एवं नागरिकों से सीधे संवाद किया तथा क्षेत्र के विकास, सुंदरीकरण और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

    निरीक्षण के दौरान कॉलोनी में सोलर लाइटों की बेहतर व्यवस्था, पार्क के रखरखाव, पेयजल आपूर्ति के लिए लगाए गए कंप्रेसर की क्षमता बढ़ाने तथा मुख्य प्रवेश द्वार के आसपास रंगाई-पुताई और आकर्षक कलाकृतियों के विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। नगर आयुक्त ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।

    बताया गया कि नगर आयुक्त का यह दौरा वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम चतुर्वेदी के आमंत्रण पर आयोजित हुआ था। अपने व्यस्त प्रशासनिक कार्यक्रम के बीच समय निकालकर कॉलोनी पहुंचने पर स्थानीय पत्रकारों और निवासियों ने उनका स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

    स्थानीय लोगों ने नगर आयुक्त की सरल, संवेदनशील और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध कार्यशैली की सराहना की। उनका कहना था कि विकास कार्यों के प्रति उनकी सक्रियता और त्वरित निर्णय क्षमता से क्षेत्र के विकास को नई गति मिल रही है।

    इस अवसर पर जितेंद्र श्रीवास्तव, रमेश राय, गिरीश दुबे, प्रदीप सिंह, डॉ. सुनील कुमार सोनकर, जगधारी, नरेंद्र यादव, राजा खान, विशाल सिंह, अवनीश उपाध्याय, अरुण कुमार समेत बड़ी संख्या में पत्रकार और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के अंत में कॉलोनी के विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल करने पर स्थानीय निवासियों ने पुरुषोत्तम चतुर्वेदी के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *