• Thu. May 21st, 2026

    जौनपुर के लाल अभिलाष मौर्य ने असम में अपनी टीम को दिलाया खिताब

    Share

    जौनपुर। जनपद जौनपुर के सैदनपुर निवासी डॉ. एलपी मौर्य के पुत्र अभिलाष मौर्य ने असम में आयोजित प्रतिष्ठित नूरुद्दीन अहमद सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    अभिलाष मौर्य ने नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से खेलते हुए बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया, जिससे टीम ने खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबला गुवाहाटी स्थित स्टेडियम में खेला गया, जिसमें उनकी टीम ने गुवाहाटी की टीम को 5 विकेट से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

    टूर्नामेंट जीतने पर विजेता टीम को 15 लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।

    अभिलाष मौर्य बचपन से ही क्रिकेट के प्रति समर्पित रहे हैं। वे पूर्व में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। वर्ष 2024 में उनका चयन असम रेलवे में स्पोर्ट्स कोटे के अंतर्गत हुआ था, जिसके बाद उन्होंने निरंतर अपने प्रदर्शन से पहचान बनाई।

    उनकी इस उपलब्धि पर डॉ. एल.पी. मौर्य के साथ-साथ डॉ. अख्तर हसन रिज़वी शिया पीजी कॉलेज, जौनपुर के प्राचार्य डॉ. सादिक रिज़वी एवं समस्त स्टाफ व शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ दी हैं।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *