• Thu. Jul 23rd, 2026

    चार कमरों का ताला तोड़ लाखों के जेवरात चोरी

    Trim trim ad
    Share

    मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के रामपुरनद्दी गांव में बुधवार देर रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए चार कमरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी गुरुवार तड़के होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
    गांव निवासी मनीष यादव ने बताया कि बुधवार रात करीब एक बजे तक परिवार के सभी सदस्य जाग रहे थे। इसके बाद सभी सो गए। सुबह करीब साढ़े चार बजे उनकी पत्नी की नींद खुली तो चारों कमरों के ताले टूटे मिले। चोर घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे थे। उन्होंने गोदरेज अलमारी, बक्सों और अटैची के ताले भी तोड़ दिए तथा उनमें रखे सोने-चांदी के जेवरात समेटकर फरार हो गए। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था।
    घटना की सूचना तत्काल डायल-112 और मड़ियाहूं पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने चोरी की घटना के संबंध में थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *