• Thu. Mar 19th, 2026
    Share

    पीयू के पूर्व डीन का साईबर ठगी का आधा पैसा वापस मिला

    बैंक मैनेजर बनकर डीन से एक लाख 90 हजार की हुई थी साइबर ठगी

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के डीन से साइबर ठगी मे से आधा पैसा उनके खाते में वापस मिल गया। जिले की साइबर टीम के प्रयास से सफलता मिली है।

    बता दें कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व डीन प्रोफेसर बीडी शर्मा से बैंक मैनेजर बनकर जालसाजो ने उनके खाते से दो बार में एक लाख 90 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए थे और जब उन्हें रकम गायब होने की जानकारी मैसेज से मिली तब प्रोफेसर बीडी शर्मा ने तत्काल बैंक व पुलिस के उच्च अधिकारियों से लेकर संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। जिस पर जिले के साइबर क्राइम टीम एक्टिव हो गई और उच्च अधिकारियों और प्रशासन के निर्देश पर टीम के साइबर विशेषज्ञ ओपी जायसवाल के ने काफी प्रयास किया। जिसके बाद प्रोफेसर बीडी शर्मा के पूर्वांचल विद्यालय परिसर स्थित बैंक के खाते में 94993 रिफंड मिल गए। जिससे उनको राहत मिली। हालांकि इस प्रयास में साइबर विशेषज्ञ ओपी जायसवाल ने भरोसा दिया है कि प्रयास जारी है जल्दी ही शेष राशि उनके खाते में वापस मिल जाएगी और जालसाज को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है। उन्हें भी पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रोफेसर बीडी शर्मा ने बताया कि लोगों के प्रयास और सीसीपीओ ओपी जायसवाल व विभागीय प्रयास से आधी रकम वापस मिल गई है और शेष रकम जल्दी ही वापस कराने का भरोसा दिया गया है।

    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ
    हजरत अली की शाहादत पर अली—अली, हाय अली की सदा से गूंज उठा शिराज—ए—हिंद

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *