• Thu. May 14th, 2026

    नानक पब्लिक स्कूल मे चला भारत स्वच्छता अभियान

    BySatyameva Jayate News

    Sep 25, 2024
    Share

    जौनपुर

    नानक पब्लिक स्कूल हरबसपुर फूलपुर के तत्वावधान में सीबीएसई द्वारा कार्यान्वित स्वभाव भारत स्वच्छ भारत के तहत विद्यालय परिवार के मुखिया श्री मनमोहन सिंह जी एवं श्रीमती देवेंद्र कौर जी के संबोधन व उत्साहसवर्धन तथा स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती निशा किरण उपाध्याय जी के मार्गदर्शन में स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता अभियान रैली निकाली गई, जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़कर नारे लगाते हुए हिस्सा लिया। इसी क्रम में विद्यालय के सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं ने रैली को खलीलपुर स्थित दुर्गा मंदिर में साफ सफाई हेतु ले जाया गया। विद्यार्थियों ने प्रांगण की साफ सफाई की इसके पश्चात् प्रधानाध्यापिका जी द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के पश्चात सभी विद्यार्थी पंक्तिबद्ध होकर रैली को यथास्थान नानक पब्लिक स्कूल प्राणगढ़ में वापस ले जाकर संपन्न किया।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना जफराबाद अन्तर्गत जमैथा चौकी का किया गया भव्य उद्घाटन
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिह द्वारा पुलिस कार्यालय पर की जनसुनवाई
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने पुलिस आफिस के विभिन्न शाखाओं का किया साप्ताहिक निरीक्षण

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *