• Mon. Aug 17th, 2026
    Share

    जौनपुर। खेतासराय क्षेत्र के गोधना गांव से बाबा विश्वनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों का विशाल जत्था रवाना हुआ। सावन की बारिश के बीच ‘बोल बम’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। जत्थे में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। कीर्तन कांवड़िया संघ के अध्यक्ष बलिहारी राजभर की अध्यक्षता में पोरई खुर्द, पाराकमाल, डोभी, गोरारी, लेदरही और अहिरो परशुरामपुर गांवों के कांवड़िये श्रीराम जानकी मंदिर पर एकत्र हुए। यहां पूजन-अर्चन के बाद कांवड़िये डीजे की धुन पर नाचते-गाते जुलूस की शक्ल में नगर भ्रमण करते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचे। जुलूस में भगवान गणेश के प्रतीक स्वरूप सजा हाथी आकर्षण का केंद्र रहा। कस्बे में स्थानीय लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया। इसके बाद सभी ट्रेन से वाराणसी के लिए रवाना हुए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। जत्थे के रवाना होने से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया।

    Tr

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *