• Sat. Mar 21st, 2026

    जय मां अंबे संस्था द्वारा हुआ भव्य देवी जागरण

    BySatyameva Jayate News

    Oct 9, 2024
    Share

    जितेंद्र झा के गीतों पर रात भर झूमें श्रोता

    जौनपुर,रोडवेज तिराहा स्थित जय मां अंबे संस्था द्वारा नवरात्रि के छठे दिन देवी जागरण व झांकी का भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देवी जागरण में भोजपुरी गायक व अभिनेता जितेन्द्र झा ने एक से एक भक्ति गीत गा कर सबको झुमाया।हजारों की संख्या में भगतगण पूरी रात झूमते रहे नाचते गाते रहें, गणपति भजन के बाद ,हाथ में त्रिशूल गरवा,गा के मनोज तिवारी की याद दिला दिया।वही नाम बा जितेन्द्र झा माई गीत गा कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। देवी गीत गायिका कुसुम लता सोनकर ने एक से एक गीत सुनकर सभी लोगो को भाव विभोर कर दिया।साथ एक से एक सुंदर झांकी पूरी रात चलती रही। इससे पूर्व जागरण का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह ने दीप प्रचलित कर किया। विशिष्ठ अतिथि जयप्रकाश सिंह जेपी, ने सभी कलाकारों को चुनरी ओढाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कर्मचारी नेता निखिलेश सिंह, विजय सिंह बागी, रविकांत जायसवाल, खंजड़ी सम्राट सत्य प्रकाश गुप्ता,श्याम मोहन अग्रवाल ,अमित निगम व विक्रम गुप्त उपस्थित रहे। आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत व आभार जय मां अम्बे संस्था के अध्यक्ष लालता सोनकर ने व्यक्त किया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *