• Wed. Jul 29th, 2026

    लायंस क्लब जौनपुर ‘गोमती’ की साधारण सभा सम्पन्न, नई कार्यकारिणी एवं विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा

    Share

    जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर ‘गोमती’ की साधारण सभा का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। बैठक का शुभारंभ लायंस इंटरनेशनल के संस्थापक मेलविन जोन्स के चित्र पर माल्यार्पण, ध्वज वंदना एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया।

    सभा की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन सैय्यद हसनैन कमर ‘दीपू’ ने की। अपने संबोधन में उन्होंने सेवा, संगठन एवं सहभागिता को क्लब की प्रमुख शक्ति बताते हुए सभी सदस्यों से आगामी सत्र में सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

    सभा में सचिव लायन नवीन मिश्रा ने गत बैठकों की कार्यवाही प्रस्तुत की। इसके पश्चात अध्यक्ष सैय्यद हसनैन कमर ‘दीपू’ द्वारा सत्र 2026-27 के लिए क्लब की कार्यकारिणी, निदेशक मंडल, कैबिनेट पदाधिकारियों एवं विभिन्न चेयरपर्सनों की औपचारिक घोषणा की गई। इस अवसर पर निदेशक मंडल में डॉ. जी. सी. सिंह, डॉ. सुलोचना सिंह, गोपाल कृष्ण हरलालका, जागेश्वर केसरवानी, अशोक गुप्ता, प्रतिमा गुप्ता, संजीव गुप्ता, सुधा मौर्या, डॉ. रामअवध यादव, अनिल अग्रहरि एवं अनिल कुमार पाण्डे को शामिल किया गया। संचालक समिति में डॉ. राजेश मौर्या, शिवकुमार साहू, गौरव श्रीवास्तव, संजय सिंह, नूपुर सिंह, ऋषिदेव, अनिल गुप्ता, मुकेश मौर्या, संजय महेश्वरी, तौफीक एवं मनीष गुप्ता को दायित्व सौंपा गया। चेयरपर्सन के रूप में दीपक चिटकारिया, संतोष साहू, धर्मेंद्र गुप्ता, शाहिद हुसैन गुड्डू, डॉ. शकुंतला यादव, डॉ. इरफान, अरविन्द बैंकर, डॉ. रश्मि मौर्या, डॉ. नरेन्द्र यादव, धीरज गुप्ता, खुशबू गुप्ता, देवेश गुप्ता एवं विवेक श्रीवास्तव, वीरेन्द्र सिंह, गणेश गुप्ता को जिम्मेदारी प्रदान की गई।ओमित साहू, चंदन साहू, मंगला साहू, सुनील कश्यप, सुनील गुप्ता, डॉ. प्रियंका गुप्ता, अर्चना गौड़, सरला गुप्ता, मनोज जायसवाल सहित अन्य सम्मानित सदस्यों की भी सहभागिता रही। उपस्थित सदस्यों ने नवगठित टीम का स्वागत करते हुए सर्वसम्मति से अनुमोदन प्रदान किया तथा सभी पदाधिकारियों को सफल एवं प्रभावी कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ दीं।

    बैठक में आगामी सेवा परियोजनाओं, सदस्यता विस्तार, सामाजिक सरोकारों एवं क्लब की भावी गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने क्लब को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने हेतु पूर्ण सहयोग एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

    अंत में अध्यक्ष ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि नई टीम सेवा, समर्पण एवं संगठन की भावना के साथ लायंस क्लब जौनपुर ‘गोमती’ को नई उपलब्धियों की ओर अग्रसर करेगी।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *