जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजा जौनपुर के ऐतिहासिक राजमहल में गहना कोठी परिवार की ओर से परंपरागत रूप से ध्वजारोहण किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी परिवार के सदस्य सुबह राजमहल पहुंचे। माता की पूजा-अर्चना के बाद निर्धारित समय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और तिरंगे को सलामी दी गई। इस दौरान पुष्पवर्षा कर देश के वीर सपूतों को नमन किया गया।
गहना कोठी के संचालक विनीत कुमार सेठ अपने संस्थान में कार्य करने वाले कर्मचारियों को परिवार का हिस्सा मानते हैं। इसी भावना के तहत कोतवाली चौराहा, सद्भावना पुल और कलेक्ट्रेट कचहरी स्थित तीनों प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारी भी ध्वजारोहण कार्यक्रम में मौजूद रहे।
ध्वजारोहण के बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया और सभी को मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम में नगर के संभ्रांत नागरिकों के साथ इष्ट-मित्र एवं पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे।
गहना कोठी परिवार लंबे समय से विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करता रहा है। परिवार के इस सामाजिक एवं धार्मिक सरोकार की उपस्थित लोगों ने सराहना की। परिवार ने भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक और धार्मिक कार्यों में योगदान जारी रखने की भावना व्यक्त की।
















