मुंबई । सामाजिक संस्था फास्ट रीलीफ चेरिटेबल टीम पंजीकृत उत्तर प्रदेश में तहलका मचाने के पश्चात देश के सभी प्रदेशों में रहने वाले उत्तर भारतीय परिवार के लिए वरदान साबित हुई है। मुंबई से वरिष्ठ समाजसेवी सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी ने बताया कि – सच कहूं तो दिल को छू लेने वाली यह दुर्लभ अनुभूति के परिपेक्ष में मजबूत इच्छाशक्ति, यथोचित सहयोग सेवा संकल्प के प्रति इस तरह के अलौकिक समर्पण के प्रति हस्त स्वत: ही आपस मे आबद्ध हो गये।धन्य हैं उक्त संस्था के संस्थापक एवं उनकी कार्यकारिणी तथा सहयोगी गंण जो मौन सुकृत्य के प्रकल्पों की समर्थ आशक्ति जो फास्ट रीलीफ चेरिटेबल टीम के वैधानिक दिवंगत सदस्य तथा बेटी विवाह शगुन योजना से परिवार के प्रति अधूरे कार्य को पूरा कर रहें हैं।
उक्त संस्था द्वारा आक्समिक निधन,बेटी विवाह शगुन योजना के परिपेक्ष में सुकृत्यों की प्रगाढ कर्मठता को देखकर मन भाव विभोर हो रहा है।परमार्थ हेतु परम परिश्रम, आर्थिक सहयोग के नेपथ्य के तथ्यों ने मन मंयक को आलोकित कर रहा है।नयन से स्वत:ही भावुकता वश अश्रु जलधारा बह चली और मैं मौन मानस से इस अदम्य निष्ठा को निहारता रहता हूं।फास्ट रीलीफ चेरिटेबल टीम विराट जन समूह से सुसज्जित है जिसमें जातीय भेदभाव नहीं, धर्म, राजनीति से परे एक अलौकिक शक्ति मंच है जिसमें सम्पूर्ण पारदर्शिता के संग-112000 सर्वजन का समावेश है।जब किसी व्यक्ति की आकस्मिक निधन या बेटी विवाह की सूचना संस्था को प्राप्त होती है तो उसकी वैधानिक जांच होती है यदि लाभार्थी पंजीकृत सदस्य है तो टीम अधिसूचना जारी करती है फिर सभी सदस्यों द्वारा 50 रुपए के अल्प सहयोग से लाभार्थी सदस्य को अच्छी सहायता प्राप्त होती है।बेटी विवाह में कम से कम 5 लाख और आकस्मिक निधन व्यक्ति के परिवार को असीमित धन की सहायता प्राप्त हो जाती है। अधिक जानकारी हेतु आप सभी -www.frctup.com वेबसाईट को सर्च करते हुए सम्पूर्ण नियमावली का अध्ययन कीजिए तत्पश्चात आप पंजीयन करते हुए सहयोग प्रदान करें और सहयोग प्राप्त करें।


