• Fri. Jul 3rd, 2026

    जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में 18 मई को लगेगा रोजगार मेला

    Ashirwad IVF Centre JaunpurAshirwad IVF Centre Jaunpur
    Share

    जौनपुर। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि निदेशक सेवायोजन उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर, निकट नारायण नर्सिंग होम जौनपुर में 18 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया जाना प्रस्तावित है।

    उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, पॉलीटेक्निक, डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। मेले में 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

    जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति, आईडी प्रूफ एवं बायोडाटा साथ लाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कर रोजगार मेले का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *