• Thu. May 28th, 2026

    अक्सर पति से विवाद के चलते विवाहिता ने उठाया प्राणघातक कदम, मां का आरोप

    Trimurti multi speciality hospital Ad
    Share

    जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार रात मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

    जानकारी के अनुसार हमजापुर गांव निवासी गुरबिन चौहान ने अपनी 22 वर्षीय पुत्री वंदिनी का विवाह दो वर्ष पूर्व गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तियरी गांव निवासी आकाश से किया था। मृतका की मां ज्ञानमती का आरोप है कि पति आकाश अपने परिवार के लोगों के कहने पर वंदिनी को अक्सर प्रताड़ित करता था।

    बताया गया कि बुधवार शाम करीब तीन बजे ससुराल पक्ष ने वंदिनी की तबीयत अचानक खराब होने की सूचना देकर मायके वालों को जौनपुर के एक निजी अस्पताल बुलाया। जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो वंदिनी की हालत बेहद गंभीर थी। देर रात करीब 10 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    मृतका की बहन नंदिनी ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों की प्रताड़ना से वंदिनी की जान गई है। वंदिनी का छह माह दस दिन का एक पुत्र देवा भी है।

    मामले को संदिग्ध मानते हुए मृतका की मां ज्ञानमती ने सरायख्वाजा थाने में सास-ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *