• Wed. May 13th, 2026

    डीएम ने कल से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा की तैयारी का इन्टर कालेज पहुच कर औचक किया निरीक्षण

    BySatyameva Jayate News

    Feb 23, 2025
    Share

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय हाई स्कूल/इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा जलालपुर ब्लॉक स्थित रामरूप सर्वोदय इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा की तैयारियों का आकस्मिक निरीक्षण किया

    जौनपुर

                          जिलाधिकारी द्वारा  निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी, परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सीसीटीवी सक्रिय पाया गया तथा सभी कक्षाओं में रोल नंबर स्लिप चस्पा होना भी पाया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान ड्यूटी पास सभी के पास होनी चाहिए। 
                       उन्होंने कहा कि परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन तथा शुचितापूर्ण ढंग से संपादित कराने का दायित्व जिन्हें भी सौंपा गया है वे सभी अपने दायित्वों का निर्वहन सजगता के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा के, नकलविहीन, शुचितापूर्ण संचालन हेतु उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) विधेयक 2024 के अंतर्गत दायित्व में किसी भी प्रकार की शिथिलता बरतने अथवा अनुचित साधनों का प्रयोग करने का प्रयास करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना जफराबाद अन्तर्गत जमैथा चौकी का किया गया भव्य उद्घाटन
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिह द्वारा पुलिस कार्यालय पर की जनसुनवाई
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने पुलिस आफिस के विभिन्न शाखाओं का किया साप्ताहिक निरीक्षण

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *