• Wed. Jul 22nd, 2026

    आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर डीएम सख्त

    Share

    जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या औपचारिकता स्वीकार नहीं की जाएगी। भूमि विवाद से संबंधित मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि संवेदनशील मामलों में दोनों विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे विवादों का स्थायी समाधान हो सके और कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो।

    उन्होंने न्यायालयों द्वारा पारित आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि आदेशों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, समस्त उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

    Trim trim ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *