• Thu. Mar 19th, 2026

    जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला सिंह ने 77वे स्वतंत्रता दिवस पर जिला पंचायत भवन पर फहराया तिरंगा,दिलाई शपथ

    BySatyameva Jayate News

    Aug 15, 2023
    Share

    जौनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष ने वृक्षारोपण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

    कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव जदयू धनंजय सिंह भी रहे मौजूद

    जिला पंचायत के मॉडल तालाब पर वृक्षारोपण किया जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला सिंह

    आजादी के अमृत महोत्सव के
    अन्तगर्त आज 77 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह सवा दस बजे जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय पर अध्यक्ष श्रीकला सिंह ने ध्वज फहराया।

    जौनपुर आज देश अपनी आजादी की 77वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस शुभ और पावन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला सिंह ने जिला पंचायत सभागार के भवन पर तिरंगा फहराकर जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी को शपथ दिलाई
    श्रीकला सिंह ने कहा-आजादी के अमृत महोत्सव का यह वर्ष देशवासियों में नई ऊर्जा और चेतना का संचार करे। इसके बाद जिला पंचायत कार्यालय के हाल में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला सिंह के साथ पूर्व सांसद व जदयू के राष्ट्रीय महासचिव धनंजय सिंह ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का सुभारम्भ किया। इसके पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिला पंचायत द्वारा जनपद में बनाये गए मॉडल तालाब पर वृक्षारोपण किया गया

    45.4 करोड़ की लागत से बनेगा गठाना – ड़ड़वा गोमती नदी पर सेतु – गिरीश यादव
    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *