• Sun. Aug 9th, 2026

    हज-2027 के लिए प्रतिनियुक्ति आवेदन आमंत्रित, 10 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

    Share

    जौनपुर, 06 अगस्त। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनीता ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति, मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, लखनऊ के माध्यम से अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार ने हज-2027 के दौरान भारतीय वाणिज्य दूतावास, जेद्दा (सऊदी अरब) में को-ऑर्डिनेटर (प्रशासन), हज अधिकारी एवं हज सुपरिटेंडेंट के पदों पर अस्थायी प्रतिनियुक्ति के लिए पात्र मुस्लिम पुरुष एवं महिला सरकारी कर्मचारियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 10 अगस्त 2026 तक निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि को-ऑर्डिनेटर (प्रशासन) पद के लिए अखिल भारतीय सेवा एवं संगठित केंद्रीय सिविल सेवा ग्रुप-ए के ग्रेड लेवल-12 एवं 13 के अधिकारी, हज अधिकारी पद के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के आर्म्ड पुलिस फोर्स, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स तथा स्टेट पुलिस फोर्स के ग्रेड लेवल-08 से 11 के कर्मचारी तथा हज सुपरिटेंडेंट पद के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के आर्म्ड पुलिस फोर्स, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स, स्टेट पुलिस फोर्स एवं ग्रुप-बी और सी के स्थायी कर्मचारी, जिनके पास सूचना प्रौद्योगिकी, वित्त, लोक प्रशासन, संकट प्रबंधन अथवा इंजीनियरिंग का अनुभव हो तथा ग्रेड लेवल-04 से 07 हो, आवेदन के पात्र हैं। अभ्यर्थियों की आयु 28 जुलाई 2026 को 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

    उन्होंने बताया कि सऊदी अरब में यह अस्थायी प्रतिनियुक्ति अप्रैल 2027 से जुलाई 2027 तक प्रस्तावित है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसकी हार्ड कॉपी 15 अगस्त 2026 तक अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली के हज डिवीजन में भेजना अनिवार्य होगा। विस्तृत जानकारी हज समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *