• Sat. Aug 15th, 2026

    आवासीय भवन में होटल संचालन का आरोप, जांच की मांग

    Share

    जौनपुर। मछलीशहर विकासखंड के जगदीशपुर बाजार में एक आवासीय भवन में होटल संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों ने इसे लेकर नाराजगी जताते हुए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से व्यावसायिक गतिविधि की वैधता की जांच कराने की मांग की है।

    ग्रामीणों का आरोप है कि रिहायशी मकान में होटल संचालित होने से आसपास के लोगों को असहजता का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने भवन के व्यावसायिक उपयोग की अनुमति, स्थानीय निकाय के नियमों और अन्य आवश्यक प्रावधानों के अनुपालन की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

    मामले में भवन स्वामी शैलेश गिरी ने बताया कि उन्होंने मकान किराए पर दिया था। बाद में उन्हें जानकारी हुई कि भवन में होटल संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं मकान खाली करवाने की प्रक्रिया में हैं।

    ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर भवन के उपयोग और होटल संचालन की वैधानिकता स्पष्ट करने की मांग की है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने या जांच में अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    Tr

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *