जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग में सराहनीय योगदान एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, पुलिस लाइन जौनपुर में नियुक्त मुख्य आरक्षी गायत्री प्रसाद यादव को सम्मानित किया गया।
मुख्य आरक्षी गायत्री प्रसाद यादव को उनके उल्लेखनीय कार्य एवं सराहनीय योगदान के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रशंसा चिन्ह (रजत) प्रदान किया गया। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन द्वारा उन्हें प्रशंसा चिन्ह लगाकर सम्मानित किया गया।
सम्मान मिलने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने मुख्य आरक्षी गायत्री प्रसाद यादव को बधाई दी। उनके इस सम्मान से पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मचारियों में भी उत्साह का माहौल है।







