• Thu. Jul 30th, 2026

    बीडीओ के निर्देश पर चंद्रकेश्वर महादेव मंदिर परिसर की हुई सफाई

    Trim
    Share

    चंदवक (जौनपुर), 30 जुलाई। सावन माह को देखते हुए स्थानीय चौराहा स्थित चंद्रकेश्वर महादेव मंदिर परिसर और उसके आसपास विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। बीडीओ अरविंद कुमार यादव के निर्देश पर सफाई कर्मियों ने मंदिर परिसर में फैली गंदगी को हटाकर श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया।

    बताया गया कि सावन में मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए एक सामाजिक संस्था ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर परिसर की साफ-सफाई कराने की मांग की थी। इसके बाद गुरुवार सुबह सफाई अभियान चलाया गया।

    अभियान में सफाई कर्मी सुरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, राम श्रृंगार, कालिदास, संजय मौर्य, अनिल तिवारी, मुन्ना, रामनरेश यादव, उपेंद्र, संतोष और सोहन पासवान ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की सफाई कर श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित की।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *