• Fri. Jul 17th, 2026
    Farara
    Share

    जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार 17 वर्षीय किशोरी 18 मई को अपने जेठ की बेटी की शादी समारोह में शामिल होने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान वाराणसी जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के हीरावनपुर निवासी सोहेल अंसारी उसे अपने साथ लेकर चला गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन लड़की का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बताया गया कि अगले दिन 19 मई की सुबह युवती नेहा गांव स्थित ब्रह्मबाबा मंदिर के पास मिली। पीड़िता की मां ने आरोपी युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए केराकत थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed