• Thu. May 21st, 2026

    भाकियू ने किसान पंचायत में उठाई किसानों की समस्याएं, मुख्यमंत्री को सौंपा 12 सूत्रीय मांगपत्र

    Share

    जौनपुर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने बुधवार की सुबह करीब 10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में किसान पंचायत आयोजित कर किसानों, मजदूरों और गरीबों की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की। पंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शैलेश वर्मा ने की। इस दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को 12 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया। भाकियू ने किसानों के मनमाने बिजली बिलों में सुधार, जौनपुर में चीनी मिल स्थापना और न्याय पंचायत स्तर पर मिट्टी जांच केंद्र खोलने की मांग की। साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड पर ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने तथा धान की बुवाई के लिए नहरों में पर्याप्त पानी छोड़ने की मांग उठाई गई। यूनियन ने खतौनी की त्रुटियों को जल्द ठीक कराने और किसानों को परेशान करने वाले लेखपालों पर कार्रवाई की मांग भी की। इसके अलावा जिले में चकबंदी कराने, ग्रामीण सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने तथा प्रत्येक न्याय पंचायत में कृषि विद्यालय खोलने की मांग की गई। भाकियू ने ईदगाह मड़ियाहूं से मैनपुर तक बनी खराब सड़क की जांच कर मानक के अनुसार निर्माण कराने की भी मांग उठाई।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *