• Tue. Jun 30th, 2026

    2024 में फिर से बनेगी भाजपा सरकार नरेन्द्र मोदी जी होंगे पुन प्रधानमंत्री। मनीष चौरसिया

    BySatyameva Jayate News

    Jan 28, 2024
    Share

    जौनपुर

    लोकसभा 73 के भावी प्रत्याशी मनीष नारायण चौरसिया ने कहा कि अगर आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी से प्रत्याशी बनाया गया और चुनाव जितता हूं तो जनपद की जाम को खत्म करने के लिए फ्लाईओवर एवं बेरोजगारों के लिए फैक्ट्री आदि लाने का प्रयास करूंगा। जिससे युवाओं को अपने जनपद में ही नौकरी मिल सके। श्री चौरसिया अपने आवास पर रविवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए यह बात कहा।
    उन्होंने कहा कि मैं लोकसभा 73 में चुनाव लड़ने का आकांक्षी हूं हमने राजनीति में भाजपा पार्टी से जुड़कर तमाम जगहों पर पहुंचकर पार्टी के समर्थन में काम किया और आज भी करता चला आ रहा हूं। एक प्रश्न के जवाब में मनीष नारायण चौरसिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से जुड़े विभिन्न संगठनो के पदों पर रहकर हमने पार्टी और समाज की सेवा करता आ रहा हूं इसलिए विश्वास है कि पार्टी हमारे ऊपर विश्वास कर हमें ही लोकसभा का प्रत्याशी बनाएगी। उन्होंने कहा कि मैं एमबीए करके अपना खुद का व्यापार कर जनता के बीच हमेशा सेवक बनकर काम काफी अरसे से कर रहा हूं। जनपद को जाम की निजात दिलाने की बात पूछने पर उन्होंने कहा कि अगर मैं चुनाव जीत कर आता हूं तो जिले में कई फ्लाईओवर बनाने का काम करूंगा जिससे जाम की समस्या से निजात मिल जाए और व्यापारियों को व्यापार करने में सुगमता हो, इसके अलावा युवा बेरोजगारों के लिए कल कारखाने एवं छोटे-छोटे उद्योग धंधे लगवाने का काम करूंगा जिससे कुछ बेरोजगारी दूर हो सके। उन्होंने बताया कि मैं प्रधानमंत्री श्री मोदी के मंत्र सबका साथ सबका विकास के साथ काम करता हूं और आगे भी करता रहूंगा।
    मनीष नारायण चौरसिया लोकसभा 73 भावी प्रत्याशी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *