• Tue. May 26th, 2026

    वाहन की जद में आए बाइक सवार मां-बेटा घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

    Share

    जौनपुर। सिंगरामऊ क्षेत्र स्थित शक्ति मंदिर से दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार मां-बेटा अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    जानकारी के अनुसार सिकरारा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी रवि गौतम, उम्र लगभग 24 वर्ष, पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र प्रताप गौतम अपनी मां सुमित्रा देवी, उम्र लगभग 48 वर्ष, को बाइक से लेकर सिंगरामऊ स्थित शक्ति मंदिर दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद दोनों वापस घर लौट रहे थे।

    इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से परिजनों को सूचना दी गई।

    परिजन दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सुमित्रा देवी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

    पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है तथा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *