• Wed. May 20th, 2026

    गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों के खिलाफ बहुजन मुक्ति पार्टी का प्रदर्शन

    Share

    जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडरों की बढ़ी कीमतों और महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चूल्हे पर खिचड़ी बनाकर और सिर पर गैस सिलेंडर उठाकर विरोध जताया। प्रदर्शन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। मनोज यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में देशभर के जिलाधिकारी कार्यालयों पर आंदोलन चलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, जिससे आम जनता परेशान है। प्रदर्शन के दौरान स्मार्ट मीटर को लेकर भी नाराजगी जताई गई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के कारण उपभोक्ताओं पर अधिक बिजली बिल का बोझ डाला जा रहा है। साथ ही घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से लोगों की मुश्किलें बढ़ने की बात कही गई। कार्यकर्ताओं ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण और आम जनता को राहत देने की मांग की।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *