• Fri. Jul 17th, 2026

    आर्यन मिश्रा ने NEET में सफलता प्राप्त कर बढ़ाया जनपद का गौरव

    Share

    जौनपुर। सिगरामऊ क्षेत्र के डंडारी ग्राम पंचायत अंतर्गत तुलापुर गांव निवासी कृष्ण कुमार उर्फ डब्लू मिश्रा के सुपुत्र आर्यन मिश्रा ने देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET में सफलता प्राप्त कर अपना, अपने परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आर्यन ने परीक्षा में ऑल इंडिया 12 हजार रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। आर्यन मिश्रा की प्रारंभिक शिक्षा ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रसिद्ध नवोदय विद्या मंदिर, रामीपुर से हुई। इसके बाद उन्होंने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की शिक्षा सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज, बदलापुर से प्राप्त की। वर्तमान में वे कोटा स्थित सर्वण (Sarvan) कोचिंग सेंटर में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है कि उन्होंने पहली ही बड़ी परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। आर्यन के पिता कृष्ण कुमार (एम.आर.) हैं, जबकि उनकी माता सुषमा देवी गृहिणी हैं। परिवार के अनुसार आर्यन बचपन से ही मेधावी, अनुशासित एवं सरल स्वभाव के छात्र रहे हैं। अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।
    आर्यन की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। ग्राम प्रधान दिनेश मिश्रा, पूर्व प्रधान रामनारायण मिश्र, विधायक प्रतिनिधि गिरीश चंद्र मिश्रा, अमरनाथ मास्टर, सनी मिश्रा, मुकेश मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, सोनू मिश्रा, मास्टर राम प्रज्वलित मिश्रा, सब इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा, कमलेश मिश्रा तथा फूलचंद्र मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने आर्यन को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।वहीं, आर्यन को प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करने वाले नवोदय विद्या मंदिर, रामीपुर के प्रबंधक राज नारायण तिवारी एवं प्रधानाचार्य प्रदीप तिवारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “आर्यन मिश्रा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित किया है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed