• Thu. Mar 19th, 2026

    अमरावती ग्रुप द्वारा पंडित निद्ध नारायण की स्मृति दिवस पर गरीब व असहाय लोगों में कंबल वितरित

    BySatyameva Jayate News

    Jan 9, 2024
    Share

    जौनपुर

    अमरावती ग्रुप के डायरेक्टर रवि प्रकाश पाण्डेय के पूज्य पिता स्वर्गीय पं जलनिद्वनारायण पाण्डेय की 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिले के ग्राम हरदीपुर में गरीब और असहाय लोगों को कम्बल वितरण किया गया। उक्त मौके पर श्री पाण्डेय ने बताया कि हम लोग अपने पिता की स्मृति दिवस पर हर साल एक हजार कंबल का वितरण गरीब एवं असहाय लोगों में करते चलें आ रहे है। हम लोगों के लिए यह सौभाग्य की बात है कि ऐसे लोगों की सेवा कर पाते हैं और इसी बहाने क्षेत्र वासियों से मुलाकात हो जाती हैं। ईश्वर ने हम लोगों को इस लायक बनाया हैं कि हम लोग असहाय लोगों की मदद कर सके। हम लोगों द्वारा नौ सालो से लगातार गरीब व असहाय लोगों में कंबल वितरित किया जा रहा हैं और आज 9 जनवरी को पिता जी की स्मृति दिवस पर रजनीकांत मिश्रा “बबलू” अमरावती ग्रुप के डायरेक्टर की उपस्थिति में गरीब एवं असहाय लोगों को कम्बल वितरण किया गया।
    उक्त अवसर पर रामप्रकाश पाण्डेय उर्फ मुन्ना पूर्व प्रधान, अश्विनी शुक्ला, महिमा पाण्डेय, अरविंद कुमार पाण्डेय बिंदे पत्रकार, बृजेश पाण्डेय अध्यापक, प्रेम शंकर पाण्डेय क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह आदि लोग उपस्थित रहें।

    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ
    हजरत अली की शाहादत पर अली—अली, हाय अली की सदा से गूंज उठा शिराज—ए—हिंद

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *