• Sun. May 17th, 2026

    चिकन पॉक्स को लेकर प्रशासन सक्रिय, मिले 32 चिकन पॉक्स के मरीज

    Share

    सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद स्थानीय नगर पंचायत के नासही मोहल्ले के दलित बस्ती में पिछले दिनों 32 चिकन पॉक्स के मरीज मिले। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग और नगर पंचायत प्रशासन सक्रिय हो गया। चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ सरफराज खान की देख—रेख में नगर पंचायत द्वारा व्यापक पैमाने पर साफ सफाई करवाया जा रहा है। इसके अलावा मोहल्ले के लोगों के स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नगर पंचायत में स्थित स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ धर्मेश कुमार अपने टीम के साथ लगे हुए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष उम्मे रहिला तथा अधिशासी अधिकारी विजय कुमार ने उक्त मोहल्ले सहित पूरे नगर में सफाईकर्मियों की बड़ी टीम लगाकर लगातार सुबह-शाम सफाई करवाने का निर्देश दिया है। सफाईकर्मियों की टीम को सक्रिय किया गया है। सभी वार्ड में दवाइयों का छिड़काव एवं साफ सफाई का विशेष प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार को नगर पंचायत के दो दर्जन सफाईकर्मियों से उक्त बस्ती की साफ सफाई कराई गई। घर-घर जाकर सफाईकर्मी दवाओं का छिड़काव किये। उन लोगों ने आस—पास की गंदगी को साफ किये।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *