• Fri. May 15th, 2026
    Share

    15 दुकानों और एक पेट्रोल पंप का हुआ निरीक्षण

    जौनपुर, 15 मई 2026। जिलाधिकारी के निर्देश पर वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान अजय कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने जिले में 15 दुकानों और एक पेट्रोल पंप का आकस्मिक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई दुकानों पर अनियमितताएं मिलने पर विधिक कार्रवाई की गई।

    निरीक्षण में चौकिया स्थित मे० माँ शीतला स्वीट्स एंड कोल्डड्रिंक्स पर स्प्राइट की 740 मिली बोतल निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बेचते हुए पाया गया। वहीं करंजाकला बाजार स्थित मे० काजल कोल्डड्रिंक्स स्टोर में 1 लीटर थम्प्स अप पर ओवरचार्जिंग मिलने पर कार्रवाई की गई।

    इसके अलावा मोलनापुर और छबीलेपुर क्षेत्र में धीरज किराना स्टोर, राहुल पुत्र राजेंद्र (बर्तन विक्रेता) तथा अवधेश मौर्या (खाद-बीज विक्रेता) के बांट-माप सत्यापित नहीं पाए गए। इस पर विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 के तहत कार्रवाई की गई।

    अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्देश दिया कि वे निर्धारित मूल्य से अधिक पर सामान न बेचें तथा समय-समय पर अपने बांट और माप का सत्यापन अवश्य कराएं।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *