• Fri. Jul 3rd, 2026

    अब्दुल कादिर खां ने अयोध्या मंदिर के लिए समर्पण राशि एक लाख एक हजार एक-सौ एक रूपये दी गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल की पेश

    BySatyameva Jayate News

    Dec 27, 2023
    Share

    जौनपुर

    अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के लिए समर्पण राशि देने वाले मुस्लिम समाज के लोगों को भगवान श्रीराम की पाती भेजी जा रही है। जौनपुर के मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर सहित हजारों लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया हैं। डॉ. अब्दुल कादिर खान का कहना है कि यह हमारे देश के लिए गौरव की बात है कि अयोध्या में श्रीराम का मंदिर बन रहा है। उन्होंने कहाकि इस राशि के जरिये यह संदेश देने की कोशिश है कि इस देश में हमें एक दूसरे की पूजा, परंपरा और तौर तरीकों का सम्मान करना चाहिए।
    जब हम समाज में एक दूसरे के सुख-दुख में साथी हैं तो फिर मंदिर-मस्जिद में कैसे भेदभाव कर सकते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *