• Thu. Mar 19th, 2026

    जनक कुमारी इंटर कॉलेज में जौनपुर जनपदीय प्रधानाचार्य परिषद के तत्वावधान में प्रधानाचार्यों की एक संगोष्ठी,सम्मेलन एवं अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्यों का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ

    BySatyameva Jayate News

    Apr 7, 2024
    Share

    जौनपुर

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य माननीय डॉ हरेंद्र कुमार राय ,अध्यक्ष प्रदेश संरक्षक श्री देव कृष्ण शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर एवं उप शिक्षा निदेशक वाराणसी मंडल श्री अशोक नाथ तिवारी, विनीत सिंह पुलिस उपाधीक्षक (जनक कुमारी इण्टर कॉलेज के पुरातन छात्र )माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश सिंह, प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश संरक्षक डॉक्टर वीरेंद्र प्रताप सिंह ,डॉक्टर देव कृष्ण शर्मा प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश महामंत्री डॉ सुखपाल सिंह तोमर, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार मिश्रा रहे कार्यक्रम के आयोजक जनपद प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष जनक कुमारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर जंग बहादुर सिंह ने अपनी पूरी कार्यकारिणी के साथआए हुए सभी अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण , स्मृति चिन्ह बुके व अंगवस्त्रम से किया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं मां सरस्वती की वंदना की गई। इस अवसर पर जनपद के 2020 से 2024 तक अवकाश प्राप्त सभी प्रधानाचार्यों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर में उपस्थित प्रधानाचार्यों का आवाह्न किया कि आपको किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या हो तो आप तुरंत मुझसे संपर्क करें सकते हैं। हम उसका निदान का प्रयास करेंगे।
    प्रदेश महामंत्री डॉक्टर सुखपाल सिंह तोमर ने अपने संबोधन में कहा यदि हम कर्तव्यनिष्ठता और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तो किसी भी प्रकार की समस्या से हम सामना hn. noकर सकते हैं संघर्ष से ही समाधान प्राप्त होता है। विशिष्ट अतिथि विनीत सिंह( पूर्व छात्र जनक कुमारी इण्टर कॉलेज) ने कहा कि आज मैं अपने पूर्व विद्यालय में आकर बहुत ही अभिभूत हूँ और विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर जंग बहादुर सिंह जी बहुत-बहुत प्रशंसा कि उन्होंने विद्यालय का कार्यकल्प करने में अपना पूरा योगदान दिया। कार्यक्रम में जनपद के अनेक प्रधानाचार्य जिनमें प्रधानाचार्य जिसमें डॉक्टर रणजीत सिंह, डॉक्टर उदयराज सिंह, डॉ अनिल उपाध्याय ,डॉ सुभाष सिंह डॉक्टर सत्य प्रकाशसिंह प्रधानाचार्य तिलकधारी इंटर कॉलेज, डॉक्टर नासिर प्रधानाचार्य मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज ,डॉक्टर राकेश सिंह प्रधानाचार्य बीबीपुर इंटर कॉलेज, डॉक्टर अखिलेश चंद श्रीवास्तव प्रधानाचार्य संत परमहंस इंटर कॉलेज , डॉक्टर शैलेंद्र सिंह प्रधानाचार्य बयालसी इंटर कॉलेज, डॉक्टर आर डी सिंह प्रधानाचार्य पब्लिक इंटर कॉलेज केराकत ,डॉक्टर राकेश सिंह प्रधानाचार्य नेहरू इंटर कॉलेज कुँवरदा, अखिलेश पाण्डेय प्रधानाचार्य सरस्वती इण्टर कॉलेज व जनपद के अनेक प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। समारोह को माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश सिंह प्रधानाचार्य डॉ शैलेंद्र सिंह सहित सभी प्रांतीय पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया कार्यक्रम आयोजित करने में जनपद प्रधानाचार्य परिषद के महामंत्री संतोष कुमार दुबे ,कोषाध्यक्ष रामानंद यादव ने अपना सराहनीय योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश मंत्री डॉ राजेश त्रिपाठी ने किया ।

    45.4 करोड़ की लागत से बनेगा गठाना – ड़ड़वा गोमती नदी पर सेतु – गिरीश यादव
    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *