• Sun. Aug 9th, 2026

    कोबरा के डसने से 26 वर्षीय महिला की मौत, तीन मासूम बच्चियां हुईं बेसहारा

    Share

    मड़ियाहूं, जौनपुर। तहसील क्षेत्र के गहलाई गांव में शुक्रवार को सर्पदंश से 26 वर्षीय रीना देवी की मौत हो गई। महिला को घर में मौजूद कोबरा सांप ने दाहिने पैर के निचले हिस्से में तीन बार डस लिया था। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

    बताया गया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे रीना देवी कमरे में सो रहे अपने तीन माह के बच्चे को देखने गई थीं। इसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति में जौनपुर रेफर कर दिया, लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

    रीना देवी अपने पीछे तीन मासूम बच्चियां प्रिया (3), रिया (2) और तृषा (3 माह) छोड़ गई हैं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

    शुक्रवार देर शाम रेस्क्यू टीम ने घर में छिपे सांप को पकड़ लिया। शनिवार सुबह परिजनों की सूचना पर बरसठी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति पंकज कुमार गौतम मोबाइल की दुकान चलाते हैं।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *