• Sun. May 17th, 2026

    गोमती नदी में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    Ashirwad IVF Centre JaunpurAshirwad IVF Centre Jaunpur
    Share


    जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र स्थित जमैथा गांव में शनिवार सुबह करीब 9 बजे गोमती नदी में नहाने गए 13 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। आपको बता दें कि आयुष निषाद पुत्र अच्छे लाल निषाद अपने कुछ दोस्तों के साथ सुबह करीब 10 बजे नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में समा गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की और करीब आधे घंटे बाद आयुष को नदी से बाहर निकाला गया। परिजन उसे तत्काल निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जिला अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed