• Sun. Aug 23rd, 2026

    गुलजारगंज-अजोशी महावीर धाम मार्ग बना तालाब

    Share

    सिकरारा। गुलजारगंज से अजोशी महावीर धाम तक जाने वाला मार्ग इन दिनों गड्ढों और जलभराव के कारण बदहाल हो गया है। बारिश का पानी सड़क के गड्ढों में भर जाने से यह मार्ग तालाब जैसा नजर आ रहा है। इससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है और हादसे का खतरा भी बढ़ गया है।

    चकमंसाजी, बथूआवर और लाजीपर होते हुए अजोशी महावीर धाम तक जाने वाली सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं। पानी भरने के कारण उनकी गहराई का पता नहीं चल पाता। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। पैदल राहगीरों के लिए भी रास्ते से गुजरना मुश्किल है।

    ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ने के साथ अजोशी महावीर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी महत्वपूर्ण है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से स्थलीय निरीक्षण कर गड्ढों को भरवाने और सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *