Jaunpur News : अयोध्या दर्शन को जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Share

जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के भिवरहा गांव निवासी 28 वर्षीय आलोक सिंह उर्फ सोल्जर की फैजाबाद के गोसाईगंज रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह अपने एक साथी के साथ बाइक से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे। बताया जाता है कि रेलवे क्रासिंग के पास बाइक खड़ी कर सिगरेट लेने के लिए रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी सुरक्षित बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, आलोक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों ने रविवार की सुबह करीब 10 बजे बताया कि डेढ़ वर्ष पहले कैंसर से पिता की मौत हो चुकी थी। अब बेटे की मौत से मां गार्गी का सहारा भी छिन गया। आलोक पर मां और छोटी बहन आराध्या की जिम्मेदारी थी। मां बेसुध हैं, जबकि बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें